कैन्टोंमेंट के विकास के लिए रमेश बागवे को जिताएं
बालासाहेब थोरात और सांसद सुप्रिया सुले की अपील
पुणे : भाजपा सरकार के दौरान कैन्टोंमेंट का विकास ठप पड़ा है. कैन्टोंमेंट के विकास के लिए महाविकास आघाड़ी सरकार का आना जरूरी है, इसलिए जनता को रमेश बागवे को जिताना चाहिए, यह अपील विधानसभा में कांग्रेस के गुट नेता बालासाहेब थोरात ने की.
पुणे कैन्टोंमेंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार रमेश बागवे के महात्मा गांधी रोड पर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बालासाहेब थोरात और सांसद सुप्रिया सुले ने किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री बालासाहेब शिवरकर, मोहन जोशी, कांग्रेस के शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के शहर प्रमुख संजय मोरे, और अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे. महाविकास आघाड़ी के सभी दलों के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मार्गदर्शन कर जीत का विश्वास व्यक्त किया.

महायुति सरकार के कारण महंगाई बढ़ गई है. ईडी का डर दिखाकर सत्ता में आई यह सरकार बदलना वक्त की जरूरत है. कैन्टोंमेंट का रुका हुआ विकास सिर्फ महाविकास आघाड़ी ही कर सकती है. इस क्षेत्र के विकास के लिए जनता रमेश बागवे का समर्थन करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील सुप्रिया सुले ने की.
भाजपा के पास केंद्र और राज्य में सत्ता होने के बावजूद, उनके दो विधायकों को दस साल में विकास निधि नहीं ला पाने का आरोप लगाया गया. भाजपा के पूर्व विधायकों ने मंत्रिपद के दौरान केवल अपनी उन्नति की और प्रचार-प्रसार किया.







