ताजा खबरदेश-विदेशपुणेमहाराष्ट्रराजकारणसामाजिक

पुणे से सऊदी अरब डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जानी चाहिए


पुणे : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पुणे शहर के महासचिव सलीम शेख द्वारा भारत के स्थानीय सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को निवेदन दिया गया है के पुणे हवाई अड्डे से सऊदी अरब (हज ओर उमराह) के लिए सीधी उड़ान सेवा (Direct Flight) शुरू की जानी चाहिए।

Advertisement

अगर पुणे से सऊदी अरब की सीधी उड़ान सेवा (Direct Flight) शुरू होती है तो उसका लाभ औरंगाबाद, सोलापुर, सांगली मिरज, बारामती और सातारा के सभी मुस्लिम भाइयों को लाभ होगा। स्थानिक आमदार सुनील कांबले के मार्गदर्शन में ये निवेदन दिया गया। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हम पुणे से डायरेक्ट फ्लाइट सऊदी शुरू करेंगे और मुस्लिम समुदायों के हित के लिए सभी उचित निर्णय लिए जाएंगे।

इस मौके पर सलीम शेख, अजीम गुड़ाकुवाला, मुनव्वर रामपुरी खान, अहमद शेख, आफरीदी शेख, इम्तियाज शेख, गौहर खान और भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!