कालेवाड़ी, थेरगांव क्षेत्र से राहुल कलाटे ने निकाली भव्य पदयात्रा
पिंपरी-चिंचवड़ (अकरम खान) : चिंचवड़ से एनसीपी-शरदचंद्र पवार के उम्मीदवार राहुल कलाटे ने कालेवाड़ी, थेरगांव क्षेत्र से पदयात्रा निकाली, जिसे जोरदार रिस्पॉन्स मिला. कलाटे का हर जगह स्वागत किया गया. इस समय नागरिकों ने कलाटे से कहा कि वे इस बार चिंचवड़ में परिवर्तन चाहते हैं. रैली की शुरुआत कालेवाड़ी के ज्योतिबा मंदिर में नारियल फोड़कर की गई. इस अवसर पर श्यामराव काले, संजोग वाघेरे, हरीश नखाते, अनिता तुतारे, ज्ञानेश्वर बालशेट्टी, सागर तापकीर,
चन्द्रशेखर जाधव, सुजाता नखाते, दिनेश नढे, सचिन लिमकर, गोरख पाटिल, ओम क्षीरसागर, अक्षय घोड़के, घटक दलों के पदाधिकारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. पदयात्रा ज्योतिबानगर, विजयनगर आदि क्षेत्रों से निकाली गई.
इस दौरान कलाटे ने चिंतामणि चौक, वाल्हेकरवाड़ी में मंडप मालिक कल्याण संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना. इस अवसर पर चिंचवड़ शहर अध्यक्ष नितिन गवली, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे.







