पिंपरी-चिंचवड: पुलिस का कड़ा रुख, अवैध साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
पिंपरी-चिंचवड: पुलिस का कड़ा रुख, अवैध साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
पिंपरी-चिंचवड
पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कमिश्नर विनय कुमार चौबे, संयुक्त पुलिस कमिश्नर महावरकर, क्राइम डीसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले सभी 13 ट्रैफिक डिवीजनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर (Modified Silencer) और फैंसी/नॉन-एचएसआरपी (Non-HSRP) नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
एसीपी निलेश देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल के शुरुआती महीनों से ही पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है







