पुणे में रेड अलर्ट: कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी का आदेश
पुणे, 5 जुलाई: भारत मौसम विभाग द्वारा 6 जुलाई 2026 के लिए पुणे जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों में सोमवार, 6 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि अत्यावश्यक कार्य के अलावा घर से बाहर निकलने से बचें, नदी-नालों और अन्य जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।
Advertisement



