पुणेराजकारणसामाजिक

शिवनेरी नगर में बाबासाहेब आंबेडकर हॉल के सामने अवैध निर्माण का आरोप, MBT NEWS ने पुणे महानगरपालिका से कार्रवाई की मांग की


पुणे : कोंढवा खुर्द क्षेत्र के शिवनेरी नगर इलाके में बिल्डर द्वारा अवैध निर्माण कार्य किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। महानगर पालिका के हॉल बाबासाहेब आंबेडकर हॉल के बराबर सामने ही बिल्डर बिना किसी से डरे अवैध निर्माण कर रहा है | स्थानीय नागरिकों का दावा है कि संबंधित स्थान पर बिना किसी अनुमति के निर्माण कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस निर्माण के लिए न तो राजस्व विभाग की अनुमति ली गई है, न ही गौण खनिज उत्खनन संबंधी आवश्यक मंजूरी, और न ही पुणे महानगरपालिका की कोई अनुमति प्राप्त की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बिल्डर कम कीमत में फ्लैट बेचकर बाद में अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करते हैं। ऐसे में भविष्य में यदि इमारत से जुड़ी कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह एक गंभीर सवाल बन गया है।

Advertisement

नागरिकों का आरोप है कि इस अवैध निर्माण के कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति, ड्रेनेज, बिजली और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में MBT NEWS ने पुणे महानगरपालिका में शिकायत दर्ज कर संबंधित बिल्डरों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही आरोप लगाया गया है कि कुछ बिल्डर यह कहते हुए खुलेआम घूम रहे हैं कि, “हम सबको मैनेज कर लेते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” इस तरह के आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!