क्राईममहाराष्ट्र

‘मेरा अंडरवर्ल्ड से संबंध… पुलिस को जेब में लेकर घूमता हूं, तुम्हारा हाल अजय भोसले की तरह कर देंगे…’; इस्टेट एजेंट को धमकाने वाले अग्रवाल पिता-पुत्र पर ठगी का केस दर्ज


पुणे : अंडरवर्ल्ड से मेरा डायरेक्ट संबंध है. पुलिस को मैं जेब में लेकर घूमता हूं. तुम्हें अजय भोसले बना दूंगा, उसे जैसे ठोका उसी तरह तुम्हें ठोकूंगा, वो तो बच गया लेकिन तुम नहीं बचोगे. इस तरह की धमकी देकर इस्टेट एजेंट से 1 करोड़ 32 लाख की ठगी करने के मामले में बिल्डर अग्रवाल पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया गया है. इस मामले में एक व्यक्ति ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

इस बीच बिल्डर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अग्रवाल पिता-पुत्र पर चंदननगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. इसके बाद अब इस्टेट एजेंट से ठगी के मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज होने से अग्रवाल पिता-पुत्र की मुश्किलें बढ़ गई है. उन पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है. पुणे पुलिस अग्रवाल परिवार पर एक के बाद एक केस दर्ज कर रही है.

इस मामले में मुश्ताक शब्बीर मोमिन (उम्र-45, नि. कौसरबाग, कोंढवा) ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर सुरेंद्रकुमार ब्रह्मदत्त अग्रवाल (उम्र-77) बिल्डर विशाल सुरेंद्र कुमार अग्रवाल (उम्र-50), जसप्रीत सिंह राजपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504, 506, 120(बी), 392, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मुश्ताक मोमिन की एम.एम. एसोसिएट्स व वास्तु प्रॉपर्टीज नाम से इस्टेट एजेंसी है. पुणे और अन्य शहरों में प्लॉट डेवलपमेंट और इससे जुड़ा परमिट दिलाने का काम शिकायतकर्ता करते है. सुरेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल और जसप्रीत सिंह राजपाल की कोंढवा के ब्रह्मा काउंट के पीछे स्थित जमीन को लेकर निवृत्ती कोपरे के साथ विवाद चल रहा था.

आरोपियों ने शिकायतकर्ता से जुलाई 2019 में मुलाकात कर जमीन का विवाद मिटाने को लेकर पूछा था. इसके बाद शिकायतकर्ता को परमिट वाले काम कराकर जमीन का विवाद खत्म कराने की बात कही थी. इसके बाद उनके बीच बातचीत कर जमीन का विवाद छुड़ाया और जमीन को लेकर कुछ काम कर दिलाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए मानधन देने का करार किया था. लेकिन आरोपियों ने पैसे न देकर मुश्ताक मोमिन से आर्थिक ठगी की.

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!