क्राईमताजा खबर

कुरआन की बेअदबी करनेवाले पर कोंढवा में एफआयआर दर्ज


पुणे : पिछले दिनों कुरआन शरीफकी बेअदबी का मामला सामने आया और देश भर के मुसलमानों ने इसका निषेध किया और जिस ने बेअदबी की उस पर केस दर्ज करने की अपील की गई। पुणे के जमियत उल्मा (अर्शद मदनी) के अध्यक्ष कारी मोहम्मद इदरीस और उनकी पुरी टीम की कोशिशों से कोंढवा में एफ.आय.आर दर्ज हुई।

जमियत उल्मा पुणे की टीम ने पुणे कमिश्नर अमितेशकुमार से मुलाकात की और एक निवेदन दिया। जिस में कुरआन की बेअदबी करनेवाले सिद्धार्थ चतुर्वेदी पर एफ.आय.आर दर्ज करने की मांग की और कोंढवा पुलिस स्टेशन में जमियत उल्मा की टीम ने गुनाह दाखिल किया।

Advertisement

इसीतरह ‘हम दो हमारे बारह’ फिल्म जो देश और समाज में नफरत का माहौल पैदा कर सकती है उस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का मेमोरेंडम भी जमियत उल्मा पुणे ने कमिश्नर को दिया। पुणे कमिश्नर अमितेश कुमार ने कडी कारवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जमियत उल्मा पुणे अध्यक्ष कारी मोहम्मद इदरीस, अड.अय्युब शेख, राहुल डंबारे, आसिफ खोकर, अब्दुल हमीद इनामदार, कारी शमशेर, हकीम शमशाद हलीमी, हाफिज बिस्मिल्लाह, वगैरा मौजूद थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!