क्राईमपुणे

पुणे : कोरेगांव पार्क भाग में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार, 3 लड़कियां मुक्त कराई गई


पुणे : Koregaon Park Crime | पुणे शहर के हाईफाई समझे जाने वाले कोरेगांव पार्क परिसर के विवा स्पा सेंटर में अवैध रुप से चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया गया है. स्पा में काम कराने के नाम पर नागालैंड, पश्चिम बंगाल की युवतियों को पुणे लाकर उनसे देह व्यापार कराया जाता था. इस मामले में कोरेगांव पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. (Koregaon Park Crime)

इस मामले में पुलिस हवलदार सपना दिलीप जाधव ने कोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में दो महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 34 के साथ अवैध मानव तस्करी प्रतिबंध अधिनिय के तहत (पिटा) के तहत केस दर्ज किया है. यह कार्रवाई सोमवार 10 जून की शाम पांच बजे कोरेगांव पार्क भाग के लेन नंबर 7 परिसर के विवा स्पा में की गई. इस कार्रवाई में नागालैंड, पश्चिम बंगाल, पुणे की कुल तीन युवतियों को मुक्त कराया गया है.

Advertisement

कोरेगांव परिसर के हरमेश विलाश बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर विवा स्पा में देह व्यापार होने की जानकारी कोरेगांव पार्क पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक वहां भेजकर इस पूरे मामले की पुष्टि की और यहां पर छापा मारा. इस दौरान उन्हें तीन महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा नजर आया. इन महिलाओं को पुलिस ने मुक्त कराया है. आरोपी अधिक पैसों का लालच देकर मसाज सेंटर के नाम पर इन महिलाओं से देह व्यापार कराती थी. देह व्यापार से मिले पैसों से आरोपियों के खुद की उपजीविका चलाने की जानकारी जांच में सामने आई है. मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अश्विनी सातपुते कर रही है.

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!