ई-पेपरउर्दूक्राईमताजा खबरदेश-विदेशपुणेमहाराष्ट्रराजकारणशिक्षासामाजिक

पुणे कैंप में 4 साल से सड़क गड्ढों में! जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की नींद कब खुलेगी? नागरिकों में भारी नाराज़गी


  1. पुणे कैंप में 2 साल से सड़क गड्ढों में! जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की नींद कब खुलेगी? नागरिकों में भारी नाराज़गी

 

पुणे कैंप : पुणे कैंप के 1256 जाफरीन लाइन, कुरेश होटल के पीछे सड़क की हालत पिछले करीब दो साल से बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे रोजाना आने-जाने वाले नागरिक और वाहन चालक बेहद परेशान हैं।

Advertisement

 

आखिर दो साल से सड़क की मरम्मत क्यों नहीं हुई? यह सवाल अब स्थानीय नागरिक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पूछ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती और स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

 

यह इलाका पुणे कैंटोनमेंट विभाग के अंतर्गत आता है। ऐसे में अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों इस सड़क पर कब ध्यान देंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

 

नागरिकों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन देने से समस्या हल नहीं होगी। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण करना चाहिए और सड़क की मरम्मत शुरू करनी चाहिए।

 

दो साल से गड्ढे बरकरार हैं—अब प्रशासन कब जागेगा?

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई हो और उन्हें जल्द से जल्द खराब सड़क से राहत दिलाई जाए।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!