ई-पेपरक्राईमताजा खबरदेश-विदेशमहाराष्ट्रराजकारणशिक्षासामाजिक

पुणे महानरपालिका और महापौर कार्यालय को बम विस्फोट की धमकी


पुणे महापौर कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम विस्फोट की धमकी देने वाला एक ई-मेल आने से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ई-मेल में पुणे महापौर कार्यालय, पुणे विधान भवन,नागपुर के कुछ स्थानों तथा RSS मुख्यालय को निशाना बनाने की धमकी दिए जाने का दावा किया गया है।

ई-मेल में IED बम विस्फोट का उल्लेख किया गया है तथा कुछ विशेष तारीखों और समयों का भी संदर्भ दिया गया है।

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस, बम खोजी एवं निरोधक दस्ता तथा साइबर विभाग सतर्क हो गया है और ई-मेल की सत्यता तथा इसके पीछे मौजूद व्यक्ति की तलाश का काम शुरू कर दिया गया है।

ई-मेल किस स्थान से भेजा गया, वह वास्तविक है या फर्जी, इसकी जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

Advertisement

फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियाती कदम के तौर पर संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस मेल के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

पुणे महानगरपालिका के महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। यह जानकारी पुणे महानगरपालिका की महापौर मंजुषा नागपुरे ने दी

जांच के लिए इमारत को खाली कराया गया।

Tamia Edwards नाम के व्यक्ति की ओर से यह मेल भेजा गया।

सुबह 8 बजे यह धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!