ताजा खबरपुणेमहाराष्ट्र

कोंढवा में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन की तैयारी, UCC और SIR पर जागरूकता अभियान चलाएगी जमीयत उलेमा-ए-हिंद पुणे


पुणे, 16 जुलाई: बुधवार, 15 जुलाई 2026 को नमाज़-ए-ईशा के बाद जामियातुस सवालेहात में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, पुणे की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश के मौजूदा हालात के साथ-साथ खास तौर पर कोंढवा क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से कोंढवा क्षेत्र का माहौल खराब करने और इलाके की छवि खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए हिंदू, मुस्लिम आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही एक भव्य हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

Advertisement

बैठक में सुझाव दिया गया कि इस कार्यक्रम में कोंढवा क्षेत्र के सभी प्रमुख हिंदू और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाए, ताकि आपसी संवाद को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम की जगह और तारीख जल्द घोषित किए जाएंगे।

इसके अलावा बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और SIR के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। जमीयत उलेमा-ए-हिंद, पुणे ने निर्णय लिया कि संगठन घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएगा तथा मुस्लिम समाज के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा, ताकि लोग इस विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें और समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!