ई-पेपरक्राईमखेलताजा खबरपुणेमहाराष्ट्रराजकारणशिक्षासामाजिक

भाग्योदय नगर में सड़क के बीच फूटा चेंबर बना हादसों का कारण, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल


एक ही स्थान पर 12 घंटे में दो वाहन फंसे, स्थानीय नागरिकों ने जताई नाराजगी; बड़े हादसे की आशंका के बावजूद मरम्मत नहीं

भाग्योदय नगर में सड़क के बीच फूटा चेंबर बना हादसों का कारण, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

पुणे: कोंढवा भाग्योदय नगर के इस्लामिया बेकरी के सामने सड़क के बीच स्थित एक टूटा हुआ चेंबर स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। चेंबर से पानी का रिसाव नहीं हो रहा है, लेकिन सड़क के बीच बने इस गड्ढेनुमा चेंबर में लगातार वाहन फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे एक चारपहिया वाहन का टायर इस चेंबर में फंस गया। वाहन में पूरा परिवार सवार था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मुर्गियों से भरी एक मालवाहक गाड़ी का टायर भी उसी चेंबर में फंस गया, जिससे वाहन चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

नागरिकों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी संबंधित प्रशासन और नगर निगम तक पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत का कोई काम शुरू नहीं किया गया है। भाग्योदय नगर में पहले भी सड़क और बुनियादी सुविधाओं को लेकर नागरिकों ने कई बार शिकायतें उठाई हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर इस खतरनाक चेंबर की मरम्मत कब होगी? लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!