मदरसों पर बयान देकर सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं नितेश राणे” — अंबादास दानवे
छत्रपति संभाजीनगर | 25 मई
UBT शिवसेना नेता Ambadas Danve ने रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकार परिषद के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पार्थ पवार को पुणे से विधान परिषद टिकट मिलने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में दानवे ने कहा कि अगर उनकी पार्टी ने ऐसा फैसला किया है, तो उन्हें टिकट जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं को आगे आने का अवसर मिलना जरूरी है।
वहीं बीजेपी विधायक Nitesh Rane द्वारा मदरसों को आतंकवाद का केंद्र बताए जाने और पुलिस को छापेमारी की सलाह देने वाले बयान पर दानवे ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नितेश राणे को इस तरह के बयान मीडिया में देने के बजाय राज्य के गृहमंत्री Devendra Fadnavis से बात करनी चाहिए।
दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार खुद मदरसों को अनुदान देती है और केंद्र व राज्य दोनों जगह उनकी ही पार्टी की सरकार है। ऐसे में इस तरह के बयान सिर्फ “पब्लिसिटी स्टंट” हैं।
इसके अलावा कांग्रेस नेता Satej Patil के डीजल संकट को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए दानवे ने कहा कि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और अन्य मंत्रियों को खुद पेट्रोल पंपों पर जाकर जनता की परेशानियां समझनी चाहिए और जमीनी हकीकत देखनी चाहिए।
#merabharattimes #niteshrane #publicity #todaysnews







