ईद मिलाद उन नबी मनाने का एक हसीन तरीका, शोएब खान और समता युवा मंच की ओर से फल और कंबल वाटप
पुणे : बरोज 16 सितंबर को देशभर में ईद ए मिलादुन्नबी मनाई गई. पुणे में 21 सितंबर को जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में उलमाओं ने पैदल चलकर तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने डीजे बजाकर जुलूस निकाला. वही ईद मिलादुन्नबी मनाने का एक दूसरा तरीका भी देखा गया जिसमें शोएब खान और समता युवा मंच की ओर से कोंढवा पुणे में स्थित पिताश्री आश्रम में फल और कंबल बांटे गए.

शोएब खान और समता युवा मंच ने इस कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों में यह पैगाम दिया है की ईद मिलादुन्नबी इस तरह से फल और कंबल बात कर भी मनाया जा सकता है.

कार्यक्रम के प्रमुख उपस्थित महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विद्यार्थी कांग्रेस अमीर शेख थे. इस मौके पर कोंढवा पुलिस स्टेशन के ए.पी.आय पठान, भूषण रणभारे,अकबर शेख, देवदास लोणकर,विक्रम धर्मावत,शैबाज शेख, समता युवा मंच चे सिकंदर सय्यद,अझीम मिर्झा, अझहर बागवान, मोसीन शेख, हमीद शेख, फारू्क भाई वगैराह मौजूद थे.







