विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न
जलगांव ता,रावेर (रेहान अहमद)
रावेर तालुका उर्दू एजुकेशन सोसायटी संचालित ॲग्लो उर्दू हाय स्कूल रावेर में 15 जून 2026 को विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट एस. एस. सैय्यद, डायरेक्टर सैय्यद आरिफ भाई, मोहसिन सर, स्कूल के प्रधानाध्यापक मुजम्मिल सर, सुपरवाइजर नूर सर, स्कूल के क्लर्क सैय्यद जावेद भाई तथा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट एस. एस. सैय्यद ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित कीं तथा उनके कल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संबंध में मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए पुस्तकों को ज्ञान का सर्वोत्तम माध्यम बताया और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के प्रधानाध्यापक मुजम्मिल सर ने विद्यार्थियों को विद्यालय में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्कूल के सुपरवाइजर नूर सर ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए स्कूल निरंतर प्रयासरत है।
स्कूल के डायरेक्टर सैय्यद आरिफ भाई ने स्कूल के विकास और विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी अनेक कल्याणकारी योजनाएँ एवं कार्यक्रम संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के सभी डायरेक्टरों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



