ताजा खबरमहाराष्ट्रराजकारण

महाराष्ट्र के ‘सेमीफाइनल’ में नहीं चली MVA की ‘चाल’


मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए 11 सीटों पर हुए चुनाव के सभी नतीजे आ गए हैं. एनडीए के सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इसमें बीजेपी के 5, शिवसेना (शिंदे गुट) के 2 और एनसीपी (अजित पवार गुट के) 2 प्रत्याशियों को सफलता मिली है. वहीं कांग्रेस के एक उम्मीदवार और शिवसेना (उद्धव गुट) के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. महाविकास आघाड़ी ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. इसमें से कांग्रेस की प्रज्ञा सातव और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर ने जीत दर्ज की है. महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम :

बीजेपी उम्मीदवार

1) पंकजा मुंडे – जीतीं

2) परिणय फुके – जीते

3) सदाभाऊ खोत – जीते

4) अमित गोरखे – जीते

5) योगेश टिलेकर – जीते

 

एनसीपी (अजित पवार)

1) शिवाजीराव गर्जे – जीते

2) राजेश विटेकर – जीते

 

शिव सेना

1) कृपाल तुमने – जीते

2) भावना गवली – जीतीं

 

एमवीए उम्मीदवार (कांग्रेस)

1)प्रज्ञा साटव – जीतीं

 

शिव सेना (यूबीटी)

Advertisement

1) मिलिंद नार्वेकर – जीते

 

एनसीपी- (शरद पवार)

1) जयंत पाटिल – हारे

 

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज मतदान हुए थे. राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन की 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल थी. वर्तमान में इसमें संख्या बल 274 है. भाजपा ने पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, जबकि उसके महायुति सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो-दो उम्मीदवार खड़े किए थे.

कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा थे, जबकि महा विकास आघाडी की उनकी सहयोगी राकांपा (शरदचंद्र पवार) पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार को समर्थन दिया था. चुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि विधान परिषद (एमएलसी) के 11 सदस्य 27 जुलाई को अपना छह साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल थी और इसकी वर्तमान ताकत 274 है.

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!