Katraj – Kondhwa Road Incident | कात्रज- कोंढवा सड़क बन गया है मौत का जाल सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
सनिचर 8 जुन को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब हडपसर विधानसभा क्षेत्र के कात्रज – कोंढवा में सड़क के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में चार लड़कियां डूब गईं। इनमें से 3 लड़कियों को बचा लिया गया है और एक लड़की की मौत हो गई है. यह गटना सुबह 8 बजे हुई मरने वाली लडकी का नाम मुस्कान ( अंदाजे उम्र 16) बताया जा रही है।
एन .सी .पी शरद चंद्र पवार पार्टी के शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए पूर्व विधायक पर जमकर निशाना साधा. हडपसर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और एनसीपी अजित पवार पार्टी के मौजूदा विधायक के बीच वफादारी की लड़ाई के कारण यह सड़क मौत का जाल बन गई है। इच्छुक ठेकेदार का भला करने के नाम पर पिछले कुछ वर्षों में इस सड़क पर सैकड़ों नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
प्रशांत जगताप ने मांग की के अनगिनत नागरिकों के खून से लाल हुई इस सड़क को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए और सड़क का काम जारी रहने के दौरान खतरनाक स्थानों पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए उचित सावधानी बरतनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।



