ई-पेपरताजा खबरपुणेमहाराष्ट्रराजकारणशिक्षासामाजिक

पुणे में FDA की बड़ी कार्रवाई: 19 लाख से ज्यादा का गुटखा, सुपारी और खाद्य पदार्थ जब्त


पुणे में FDA की बड़ी कार्रवाई: 19 लाख से ज्यादा का गुटखा, सुपारी और खाद्य पदार्थ जब्त

पुणे, 1 जून: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने आयुक्त तुकाराम मुंढे के मार्गदर्शन में पुणे जिले के आंबेगांव और खेड तालुका में विशेष अभियान चलाते हुए 5 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला, संदिग्ध खाद्य सामग्री और बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों से 19 लाख 3 हजार 379 रुपये से अधिक मूल्य का माल जब्त किया गया।

FDA के पुणे विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) दि.वा. भोगावडे ने बताया कि आंबेगांव तालुका के मंचर स्थित साईराज पान एंड टी हाउस तथा समीक्षा कोल्ड्रिंक जनरल एंड किराना स्टोर के पीछे बने गोदामों में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही थी। यहां से 30,395 रुपये का माल जब्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज कराया गया।

Advertisement

इसी दौरान मंचर स्थित खेमराज फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बिना आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण के संचालित पाई गई। यहां से बिक्री के लिए रखे गए मैदा, बेसन, आटा सहित 19,886 किलोग्राम खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लेकर लगभग 10.49 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

खेड तालुका के खालची भांबुरवाडी स्थित उज्ज्वल सुपारी में भी बिना लाइसेंस कारोबार चल रहा था। यहां रखी गई सुपारी की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 1,898 किलोग्राम वजन का 8.16 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया गया।

इसके अलावा नरे गांव स्थित ओम साई फरसाण की जांच में फाइड ग्रीन वाटाणा (हरे मटर) में कृत्रिम रंग के इस्तेमाल का मामला सामने आया। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ और उपयोग किए गए रंग के नमूने जांच के लिए भेजते हुए 68 किलोग्राम माल, जिसकी कीमत 7,480 रुपये है, जब्त कर लिया।

FDA ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले, मिलावटी, निकृष्ट तथा अवैध खाद्य उत्पादों का निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी संदिग्ध खाद्य पदार्थों और अवैध कारोबार की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!