कोंढवा में अवैध निर्माण पर सवाल: 1 साल पहले अवैध बंधकम की बातमीं लगाने के बावजूद 7वीं मंजिल का काम जारी, आखिर किसका है संरक्षण?
पुणे: पुणे महानगरपालिका द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन कोंढवा क्षेत्र में एक निर्माण परियोजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सर्वे नंबर 57/4, लेन नंबर 21, शिवनेरी नगर, कोंढवा में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य लगातार जारी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह निर्माण नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है, बावजूद इसके संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल 2026 को इस कथित अवैध निर्माण को लेकर MBT NEWS पर ही एक बातमीं लगाई गई थी। मगर महानगरपालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी और अब तो निर्माण कार्य पूरी तरह बंद होने के बजाय दोबारा शुरू हो गया।
हैरानी की बात यह है कि अब इमारत का 7वीं मंजिल का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण वास्तव में अवैध है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा इसे रोकने के लिए कठोर कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस बिल्डर को किसका संरक्षण प्राप्त है? या फिर संबंधित विभाग जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है?
अब देखना यह होगा कि महानगरपालिका इस निर्माण को लेकर केवल नोटिस और औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहती है या फिर वास्तव में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाती है।







