जमीयत उलेमा-ए-हिंद पुणे और महाराष्ट्र मुस्लिम कॉन्फ्रेंस की ओर से जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर संजय दराडे का सम्मान
पुणे: जमीयत उलेमा-ए-हिंद पुणे और महाराष्ट्र मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल ने पुणे के नवनियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त (जॉइन्ट सीपी) संजय दराडे से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान जमीयत के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष कारी इदरीस के हाथों उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर इस्तेकबाल किया गया। वहीं महाराष्ट्र मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष जुबैर मेमन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह (ट्रॉफी) प्रदान की गई।
मुलाकात के दौरान शहर में सामाजिक सौहार्द, कानून व्यवस्था तथा प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर संजय दराडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर मौलाना शाकिर, अबू सुफियान, हकीम शमशाद मुरादी, डॉ. शोएब अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार मजहर शेख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








