पुणे | बकरी ईद के मद्देनज़र येरवडा पुलिस की शांति समिति बैठक संपन्न
पुणे के येरवडा इलाके में बकरी ईद के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी ज़ोन 4 चिलुमुला रजनीकांत, एसीपी सुनील जयतापुरकर, येरवडा पुलिस निरीक्षक अंजुम बागवान, लक्ष्मी नगर पुलिस निरीक्षक गीते सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक में पूर्व नगरसेवक एडवोकेट अय्यूब शेख, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल धांबले, अंजुम इनामदार समेत मस्जिदों के जिम्मेदार और इलाके के कई नागरिक भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के सामने रखे। लोगों ने मांग की कि बकरी ईद के दौरान अधिकृत कत्लखानों से घरों तक आने-जाने वाली गाड़ियों को बेवजह परेशान न किया जाए।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और आपत्तिजनक सामग्री डालकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ऐसे पेजों को तुरंत बंद करने की मांग भी बैठक में उठाई गई।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया।







