पुणे रेप केस में बड़ा खुलासा, आरोपी डिलीवरी बॉय नहीं, महिला एक साल से कर रही थी बात, सहमति से घर में आया था
पुणे रेप केस में बड़ा ट्विस्ट (Pune Rape case) आ गया है. जिस युवक पर सोसायटी के फ्लैट में घुसकर 22 साल की लड़की से ‘रेप’ करने का आरोप है, वो डिलीवरी बॉय नहीं बल्कि लड़की का जानकार है. दोनों करीब एक साल से संपर्क में थे और फोन पर अक्सर बात करते थे. पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने ये सब जानकारी दी है.
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जांच में पता चला है कि युवक ने लड़की के घर में जबरदस्ती एंट्री नहीं की थी. वो उसका जानने वाला है. यहां तक कि फोन से सेल्फी भी युवती की सहमति से ली गई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया,
“हमने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है. जांच में पता चला है कि महिला के घर आने वाला व्यक्ति डिलीवरी एग्जीक्यूटिव नहीं था, बल्कि पिछले एक साल से उसका परिचित था. शिकायतकर्ता के घर में वो जबरदस्ती नहीं घुसा था. उसने (बेहोश करने के लिए) लड़की पर कोई भी पदार्थ नहीं छिड़का था. सेल्फी सहमति से क्लिक की गई थी और सेल्फी पर लिखे धमकी भरे संदेश को महिला ने उस व्यक्ति के घर से चले जाने के बाद एडिट किया था.”

कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के रेप के आरोप की जांच की जा रही है.
वहीं मामले को लेकर पुणे सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,
“हमने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. संदिग्ध के बारे में और जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी. हम उसके बारे में कुछ जानकारियों की पुष्टि कर रहे हैं, जिसमें पीड़िता के साथ उसके पिछले संबंधों की जानकारी भी शामिल है.”
इससे पहले पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने खुद को डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बताया. वो जबरन उसके अपार्टमेंट में घुस गया और बेहोशी की हालत में उसके फोन से ली गई सेल्फी पर धमकी भरा संदेश छोड़ गया था. ये घटना 2 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे हुई. पीड़िता उस वक्त घर पर अकेली थी.