क्राईमताजा खबर

Crime News | महिला के साथ पुलिस स्टेशन में ‘थर्ड डिग्री’ टॉर्चर, पूछताछ के बहाने बुलाया गया था।


 पुणे : पुणे में पुलिस द्वारा एक महिला को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने के मामले में पुलिस उपनिरीक्षक व 5 पुलिस कर्मचारियों के साथ अन्य तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक महिला से अमानवीय मारपीट की. इस वजह से उसके गंभीर रुप से जख्मी होने का आरोप लगाया गया है. यह घटना 23 मार्च 2023 की रात पौने आठ बजे समर्थ पुलिस स्टेशन में हुई थी.
इस मामले में 25 वर्षीय पीड़ित महिला ने समर्थ पुलिस स्टेशन में गुरुवार 13 जून को शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर श्रेणी पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन सदाशिव दिवेकर (उम्र-50), महिला पुलिस हवलदार नीलम सचिन कर्पे, माया तुकाराम गाडेकर, योगिता भानुदास आफले, एक अज्ञात महिला पुलिसकर्मी, अज्ञात पुरुष पुलिस कर्मचारी, अक्षय जीवन आवटे (उम्र-31, नि. सोमवार पेठ), आदित्य गौतम (उम्र-30, नि. ततोटी गणेश मंडल, कसबा पेठ), सुजीत पुजारी (नि. आंबेगांव बुद्रुक, पुणे) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354(ब), 323, 504, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अक्षय आवटे महिला का पति है. महिला ने पति के दो दोस्तों के खिलाफ हडपसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसी बात के गुस्से में आरोपी पति व उसके दोस्तों ने शिकायतकर्ता से गाली गलौज कर धमकी दी. इसके बाद समर्थ पुलिस स्टेशन में एक महिला पुलिस कर्मचारी ने महिला को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में बुलाया. इस दौरान पुलिस निरीक्षक रमेश साहेबराव साठे ने उसे अंदर लेने के लिए कहा.

इसके बाद महिला पुलिस हवलदार माया गाडेकर, योगिता आफले और अन्य दो पुलिस कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता को पुलिस स्टेशन के एक कमरे में लेकर गए. वहां पर महिला की कुछ न सुनते हुए पांच लोगों ने बेल्ट, लात घुसों व ठोस पदार्थ से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इनमें से एक ने कहा कि अक्षय अवटे, आदित्य गौतम व सुजीत पुजारी एक नेता का आदमी है. वे जान से मार डालेंगे. जबकि सुजीत पुजारी को लेकर शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी. पति अक्षय ने अश्लील बात कर शिकायतकर्ता के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की. सहायक पुलिस निरीक्षक दादासाहेब पाटिल मामले की जांच कर रहे है.

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!