पुणे पुलिस डॉक्टरों के साथ, हॉस्पिटल के साथ डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्रवाई- पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार
पुणे : (अजहर बाबा कादरी) Pune Police Commissioner Amitesh Kumar | उपचार के दौरान किसी मरीज की मौत होने पर उनके परिजन द्वारा, समाजसेवकों द्वारा हॉस्पिटल प्रशासन अथवा डॉक्टरों को दोषी ठहराया जाता है. पेशेंट का पूरा बिल माफ करने या बिल कम करने के लिए अलग अलग तरह की तरकीब अपनाई जाती है. आने वाले समय में इस तरह से हॉस्पिटल या डॉक्टरों को दोषी ठहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने दी है. पिछले सप्ताह एक हॉस्पिटल में पेशेंट की उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद पेशेंट के परिजनों व समाजसेवकों ने हॉस्पिटल में भीड़ जमा कर पेशेंट की मौत कैसे हुई, पूरा बिल माफ करे, अन्यथा शव को नहीं ले जाएंगे. इस तरह की जिद पकड़ने से हॉस्पिटल में तनाव की स्थिति बन गई थी. इस तरह की घटना पुणे शहर में कई बार हो चुकी है. इसलिए पुणे पुलिस ने हॉस्पिटल के साथ डॉक्टरों के साथ खड़े रहने की जरुरत है. यह राय डॉक्टर संगठन ने व्यक्त की थी.
इस पर पुणे शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि, इस तरह के मामले में हॉस्पिटल और डॉक्टरों को घेरने वालों पर गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कराए, किसी को कानून हाथ में लेने क जरुरत नहीं है. यह आदेश पुलिस उपायुक्त के साथ सभी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को दिया है.
साथ ही हॉस्पिटल या डॉक्टरों को लेकर शिकायत हो तो इसके लिए आईएमए जैसी संस्थाओं में शिकायत दर्ज कराए, इसमें अगर हॉस्पिटल प्रशासन अथवा डॉक्टर दोषी होंगे तो कार्रवाई की जाएगी. इसलिए नागरिक इस तरह से हॉस्पिटल प्रशासन को घेरना गलत है. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने यह बात कही है.







