कोंढवा मिठानगर में अवैध बांधकाम के खिलाफ कारवाई की मांग
पुणे महानगरपालिका की लापरवाही के कारण बिल्डर ने किया 7 मंजिल का निर्माण कार्य
पुणेः पिछले कुछ वर्षों में पुणे शहर में अवैध बांधकाम निर्माणों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नियमों का उल्लंघन कर बिल्डींगो का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर की योजना और विकास पर बुरा असर पड़ रहा है, कुछ दिन पहले पुणे महानगरपालिका ने शहर में कई जगहों पर हथौड़ा कार्रवाई की थी. लेकिन कोंढवा में केवल नोटिस जारी करती है, और ज्यादा निवेदन देने पर बांधकाम विभाग जोन २, सिर्फ अवैध बांधकाम पर कैची मारकर जाती है, कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद, यह देखा गया है कि कोंढवा में बिल्डर ने अपनी चल रही अवैध इमारत पर काम फिर से शुरू कर दिया है। अब एक बिल्डर ने मिठानगर कुबा मस्जिद के पास में अवैध बिल्डींग निर्माण की है. ये देखने पर लग रहा है के बिल्डर को पुणे महानगरपालिका के करवाई का कुछ डर नहीं है, क्योंकि करवाई के फौरन बाद बिल्डिंग का काम फिरसे शुरू कर दिया जाता है
बिल्डिंग बनाते समय एक बिल्डर नियमों और शर्तों की अनदेखी कर रहा है. और नागरिकों की जान को खतरे में डाल रहा है. अब यह देखना है के पुणे महानगरपालिका इस अवैध बांधकाम पर हथौडा कारवाई करती है या नहीं? या फिर इस अवैध बांधकाम वाली बिल्डींग में लोगो को फसाकर बिल्डर द्वारा पोसिशन दिया जाएगा।







