Kondhwa News | उधार पैसे नहीं चुकाने पर सर में पत्थर मार कर आरोपी ने ले ली जान
कोंढवा, पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें उधार पैसे नहीं चुकाने पर सर में पत्थर मार कर आरोपी ने ली जान.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वारदात में मृत्यु हुई 51 वर्षीय व्यक्ति का नाम बबलू उर्फ ताहिर बताया जा रहा है तो उसे मौत के घाट उतारने वाले 47 वर्षीय हमलावर का नाम विकास शेत्री बताया जा रहा है। यह हादसा कोंढवा Kondhwa पुणे के भैरवनाथ मंदिर के पास पेश आया.
यह दोनों बिगारी (मजदूरी) का काम करते थे और इस दौरान विकास ने ताहिर उर्फ बब्लू को कुछ पैसे उधार दिए थे जो ताहिर वक्त पर चुका नहीं पाया और इस बात को लेकर उनमें काफी दिनों से अनबन चल रही थी। और कल देर रात 2:15 पर इसी बात को लेकर विकास ने ताहिर उर्फ बबलू के सर पर पत्थर उसकी हत्या कर दी.

हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुए (पुलिस निरीक्षक कोंढवा पुलिस स्टेशन) विनय पाटणकर ने बताया कि सुबह इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV कैमरे के मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।






