ताजा खबरपुणेशिक्षासामाजिक

वक़्फ की एक इंच ज़मीन पर किसी चोर का क़ब्ज़ा होने नहीं देंगे : मुफ़्ती हारून नदवी ये सिर्फ ध्यान भटकाने, लड़ाने और दंगे फसाद की साज़िश है : मुहिब्बूल्लाह नदवी


पुणे :  वक़्फ़ का मालिक सिर्फ और सिर्फ अल्लाह है, अल्लाह की ज़मीन पर किसी की नापाक नज़र भी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, इस चोर सरकार ने मुल्क की कई प्रॉपर्टी संपत्ति को बेच दिया अब इसकी नापाक शैतानी नज़र हमारे अवक़ाफ की सांपत्ति और ज़मीनों पर है जो हम किसी सूरत बर्दाश्त नहीं करेंगे, और ये सिर्फ हमारा ही नहीं धीरे धीरे सिख ईसाई पारसी सबका नम्बर आएगा इसलिये आज हम सबको मिलकर इस मक्कार चोर हुकूमत का मुक़ाबला और सफाया करना है, जो होकर रहेंगा इंशाअल्लाह.. ऐसी बेबाक तक़रीर मुल्क के मशहूर बेबाक मुक़र्रिर, जमीयत उलामा ज़िला जलगांव के अध्यक्ष मुफ़्ती हारून नदवी ने पुणे के पगारे लॉनस में जमीयत उलामा के अज़ीमुशान इजलास में कही, और साफ कहा के ये अंग्रेज़ों वाली नापाक साज़िश है, लड़ाओ और राज करो वाली नापाक पॉलिसी मोदी सरकार खेल रही है,जिसको अब मुल्क के हिन्दू भाई भी समझ चुके हैं,ये शानदार कांफ्रेंस हज़रत क़ारी मोहम्मद इदरीस साहब की अध्यक्षता में हुई थी,जिस की ख़ास बात ये भी है की मेंबर ए पार्लियामेंट और वक़्फ़ JPC कमेटी के मेम्बर हज़रत मौलाना मुहिब्बूल्लाह साहब नदवी भी तशरीफ़ लाए थे,आपने वक़्फ़ की अहमियत और उसकी हिफाज़त पर रौशनी डाली, और फरमाया के ये एक नापाक साज़िश है, बीजेपी ने 10 साल में देश को बांटने और दंगे फसाद के सिवा कुछ नहीं दिया, ये भी बांटने और लड़ाने की ही साज़िश है जो हम सब मिलकर कामियाब नहीं होने देंगे, नदवी साहब ने आज़ादी और तक़सीम की तारीख़ बताते हुए मुल्क को बचाने की अपील की क्यों कि मुल्क फिर ग़ुलामी की दिशा में ले जाया जा रहा है, फिर वोही नफरत का माहौल बनाया जा रहा है और देश की जनता को कंफ्यूज़, मिस गाइड किया जा रहा है..

Advertisement

इस कार्यक्रम में अच्छे काम और समाज सेवा, मानव सेवा करने वालों को ट्रॉफी गुलदस्ता शाल देकर सम्मनित भी किया गया..

इस प्रोग्राम में तमाम धर्म के धर्मगुरु और बड़ी तादाद में हिन्दू मुस्लिम एक साथ नज़र आये, कोंडवा के P I और पोलिटिकल समाजिक लोग भी स्टेज पर मौजूद थे, और शहर के उलामा मस्जिदों के इमाम भी शरीक थे,

प्रोग्राम के और जमीयत उलामा पुणे के अध्यक्ष क़ारी इदरीस साहब ने सदारती ख़िताब करते हुए जमीयत के काम मिशन का ज़िकर किया और तमाम मेहमानों का शुक्रिया भी अदा किया,

  • इस शानदार कामियाब कार्यक्रम की दमदार निज़ामत सूत्रसंचलन हाफ़िज़ डॉ शोएब अंसारी ने की, पुणे जमीयत का ये इजलास बड़ा ही कामियाब रहा..
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!