विशालगढ़ पर हो रही करवाई पर, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- विशालगढ़ किले पर हो रही करवाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने तुरंत रोकने का निर्देश दिया
कोल्हापुर, 19 जुलाई (प्रेस रिलीज) : विशालगढ़ में हिंसा और अतिक्रमण ने कोल्हापुर और पुरे महाराष्ट्र में तनाव पैदा कर दिया है. इस मामले में हाईकोर्ट में अपील की मांग की गई थी. शुक्रवार को मामले की तत्काल सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति कुलबाबाला, न्यायमूर्ति बी.पी. और न्यायमूर्ति फिरदोश पुन्नीवाला की पीठ के समक्ष हुई. इस दौरान जज ने प्रशासन को जमकर फटकार लगाई.
इसी दौरान कोर्ट ने विशालगढ़ किले पर कार्रवाई तुरंत रोकने का भी निर्देश दिया. हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई तुरंत रोक दी जाए और सितंबर तक कोई नई तोड़फोड़ की कार्रवाई न की जाए. अदालत ने यह भी पूछा कि भारी बारिश में वहां निर्माण पर हथौड़ा चलाने की क्या जरूरत थी? कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं का यह आरोप गंभीर है कि प्रदर्शनकारियों ने विशालगढ़ की मस्जिद पर हमला किया है.
हाईकोर्ट ने शाहूवाड़ी पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी को अदालत में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं. याचिकाकर्ताओं ने उस दिन विशालगढ़ में हुई बर्बरता का वीडियो कोर्ट में दिखाया. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि वीडियो से साफ है कि शिवभक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए तोड़फोड़ कर रहे थे. यह भी आरोप लगाया गया कि वहां मौजूद अधिकारियों ने भीड़ को छूट दे दी थी. इस तर्क को सुनने के बाद कोर्ट ने सवाल पूछा, जब विशालगढ़ में तोड़फोड़ हो रही थी तो सरकार क्या कर रही थी? कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी किसकी है.







