चाकू की नोंक पर युवक को लूटाः केस दर्ज
हडपसर, 7 जून (एम बी टी न्यूज) गांव की पुरानी जान-पहचान निकाल कर एक युवक को लूटने की घटना
Advertisement
हड़पसर में सामने आई है. घटना की शिकयत अभिषेक राजेंद्र वाडेकर (उम्र- 26 वर्ष, निवासी हड़पसर) ने हड़पसर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है, जिसके अनुसार, पुलिस ने एक अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है. घटना 5 जून की दोपहर लगभग 2:45 बजे लक्ष्मीनगर के कैनलवर आड के बगल में घटी. पहले तो आरोपी ने फरियादी से गांव की जान-पहचान निकाल कर उसे शराब पिलाई और उसके बाद चाकू की नोक पर उससे मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल, और पर्स लूट लिए.
Advertisement







