TikTok मौलाना उर्फ राशिद मिफताही पर गुन्हा दाखल
पुणे : साद मोटर्स गाड़ियों की खरीद बिक्री व्यवसाय में निवेश करने पर महीने में २ से 3 फीसदी रिटर्न देने का झांसा देकर ९ लोगों से १ करोड़ १६ लाख रुपए की ठगी करने की घटना सामने आई है. (Kondhwa Pune Crime News)
इस मामले में निसार बाबुलाल शेख (उम्र ५५, नि. चिंतामणीनगर, हडपसर) ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके अनुसार पुलिस ने रफीक कलंदर खान (उम्र ४४), सनोबर ऊर्फ सौदा रफीक खान (उम्र ४०), इसा रफीक खान (उम्र २3), TikTok मौलाना उर्फ अब्दुल रशीद ऊर्फ मिफताही कलंदर खान (उम्र ४८, सभी नि. भाग्योदयनगर, कोंढवा खुर्द) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह घटना २०२० से आज तक जारी है. इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीठानगर में साद मोटर्स नामक कार्यालय है. आरोपियों ने शिकायतकर्ता को साद मोटर्स नामक गाड़ी की खरीद बिक्री व्यवसाय में पैसे निवेश करने पर हर महीने २ से 3 फीसटी रिटर्न देने का झांसा दिया. इसके अनुसार शिकायतकर्ता व अनिकेत गायकवाड, हमीद बाबुलाल शेख, जुलेखा समीर शेख, अजीम राजूभाई मुलानी, संदीप बधे, जहांगीर पठान, विशाल चव्हाण, समीर रज्जाक शेख ने १ करोड़ १६ लाख ९3 हजार ५०० रुपए निवेश किया.
इसके बाद पिछले चार वर्ष में आरोपियों ने रिटर्न और मूल रकम वापस नहीं की. आखिरकार उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस ने महाराष्ट्र जमाकर्ता के हित संबंध सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस निरीक्षक पाटिल मामले की जांच कर रहे है.







