बस घने जंगलों से नीचे आ रही थी, ठीक उसी वक्त चेहरे को ढंके आतंकी ने शुरु की फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की जिसमें दस लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमले के बाद बस खाई में जा गिर गई. आतंकियों ने पहले बस पर अंधाधुंध फायरिंग की और बस चला रहे ड्राइवर को निशाना बनाया. ड्राइवर को गोली लगने के बाद उसका बस से नियंत्रण छूट गया और बस खाई में गिर गई. इस हमले में करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है. तीर्थयात्रियों से भरी बस शिवखोड़ी से कटरा जा रही थी, उसी वक्त आतंकियों ने निशाना बनाया. हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.जो खबर सामने आई है उसके अनुसार, बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जा रही थी. इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास रविवार शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया जिससे 53 सीटों वाली बस गहरी खाई में गिर गई. रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खोड़ी से कटरा के लिए रवाना हुई बस पर गोलीबारी की. चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई….
#jammukashmir #JammuKashmirNews #jammukashmirnews #terrorists #terrorist #news #NewsUpdate







